Welcome to Bihar Industries Association!

    0612 222 6642   Industry House, Sinha Library Rd, Patna, Bihar 800001

Session on GST Reforms 2.0 with Shri Shashank Priya

बीआईए में जीएसटी रिफॉर्म्स 2.0 पर परिचर्चा का आयोजन 10 अक्टुबर, 2025 को किया गया। कार्यक्रम में भारत सरकार के वित्त विभाग में विशेष सचिव तथा सीबीआईसी के सदस्य श्री शशांक प्रिय मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थिति थे। वस्तु एवं सेवा कर, बिहर-झारखंड के मुख्य आयुक्त श्री प्रदीप सक्सेना और उनकी टीम भी उपस्थित थी।


अध्यक्ष श्री रामलाल खेतान ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया एवं सदस्यों को संबोधित किया। उपाध्यक्ष श्री पुरूषोत्तम अग्रवाल ने बीआईए की ओर से जीएसटी कानून एवं उसकी प्रक्रिया से जुड़े विषयों पर विस्तृत ज्ञापन प्रस्तुत किया।
मुख्य संबोधन में श्री शशांक प्रिया ने जीएसटी के लागू होने के उपरान्त, अब तक के सफर और हाल में ही लागू किए गये जीएसटी सुधार 2.0 पर विस्तृत प्रकाश डाला।


कार्यक्रम में उपस्थित उद्यमी सदस्यों, चार्टर्ड एकाउंटेंट्स, टैक्स विशेषज्ञों एवं व्यापार प्रतिनिधियों ने भी जीएसटी से संबंधित सुझाव एवं जिज्ञाषाऐं साझा की जिनपर अधिकारियों द्वारा समुचित उत्तर दिया गया।
महासचिव श्री अमरनाथ जयसवाल के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।