Interactive Session With Shri Piyush Goyal

बीआईए में माननीय केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल जी के साथ अंतर-संवाद कार्यक्रम का आयोजन 1 नवंबर, 2025 को किया गया, जिसमें राज्य के उद्योग जगत एवं उद्यमियों से विस्तृत संवाद किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार विधान परिषद के सदस्य श्री संजय मयूख उपस्थित रहे।

अध्यक्ष श्री रामलाल खेतान ने माननीय केंद्रीय मंत्री एवं सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा बिहार के आर्थिक एवं औद्योगिक परिदृश्य पर एक संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। पूर्व उपाध्यक्ष श्री संजय गोयनका ने एसोसिएशन और राज्य के उद्योग जगत की ओर से राज्य के आर्थिक-औद्योगिक विकास की संभावनाओं, उद्यमियों द्वारा अनुभव की जा रही समस्याओं तथा उनके संभावित समाधान पर आधारित एक विस्तृत ज्ञापन माननीय मंत्री जी को सौंपा।

माननीय केंद्रीय मंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा देश के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास को गति देने के लिए किए जा रहे विभिन्न प्रयासों पर प्रकाश डाला व बिहार के औद्योगिक विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही सहायता की चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बिहार को औद्योगिक दृष्टि से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि बीआईए द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन को वे अपने मंत्रालय एवं केंद्र सरकार के समक्ष रखेंगे और उद्योग जगत की समस्याओं के निराकरण हेतु हरसंभव प्रयास करेंगे।
महासचिव श्री अमरनाथ जयसवाल के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन श्री मनीष कुमार तिवारी ने किया।


