Interactive session with Shri Nara Lokesh ji Hon’ble IT Minister, Andhra Pradesh

आन्ध्र प्रदेश के माननीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं शिक्षा मंत्री श्री नारा लोकेश जी के साथ बीआईए में अंतर-संवाद कार्यक्रम का आयोजन 8 नवंबर, 2025 को किया गया। अध्यक्ष श्री रामलाल खेतान ने माननीय अतिथियों का स्वागत किया।

अपने स्वागत संवोधन में अध्यक्ष ने आन्ध्र प्रदेश सरकार द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी, रियल टाइम गवर्नेंस, डिजिटल ट्रांसफार्मशन और कृत्रिम बुद्धिमता के क्षेत्र में की गयी उल्लेखनिय प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में आंध्र प्रदेश ने एक आर्दश मॉडल प्रस्तुत किया है। उन्होंने सुझाव दिया कि दोनों राज्यों क बीच डिजिटल स्किलिंग, ई-गवर्नेंस, स्टार्टअप प्रमोशन और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर जैसे क्षेत्रों में सयुक्त पहल की जा सकती है।

पूर्व उपाध्यक्ष श्री संजय गोयनका ने आंध्र प्रदेश में उद्योग से संबंधित हाल हीं में निवेष की जानकारी देते हुए कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज़, आर्सेलर मित्तल और निप्पॉन स्टील, अडानी ग्रुप, LG इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी, भारत पेट्रोलियम यहां निवेष कर रहे हैं। हाल ही में गूगल ने विशाखापत्तनम में एक नया AI हब बनाने के लिए 15 बिलियन डॉलर का निवेष किया है। मौजूदा सरकार में कुल निवेष 8,08,899 करोड़ तक पहुँच गया है।



कार्यक्रम में बिहार विधान परिषद के सदस्य श्री संजय मयूख, आन्ध्र प्रदेश के विभिन्न स्थानों से सांसद, बीआईए के उपाध्यक्ष श्री देव प्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष श्री अरविन्द कुमार, व सदस्यगण शामिल हुए।
महासचिव श्री अमरनाथ जयसवाल के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन श्री मनीष कुमार तिवारी ने किया।