Welcome to Bihar Industries Association!

    0612 222 6642   Industry House, Sinha Library Rd, Patna, Bihar 800001

82वाँ वार्षिक समारोह

बीआईए का 82वाँ वार्षिक समारोह 5 नवंबर, 2026 को एसोसिएशन के सभागार में आयोजित किया गया। समारोह का उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के कर-कमलों से हुआ। इस अवसर पर माननीय उद्योग एवं खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उद्योग सचिव श्री कुंदन कुमार तथा बिहार राज्य उद्यमी एवं व्यवसायी आयोग के अध्यक्ष श्री सुरेश रूंगटा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


अध्यक्ष श्री राम लाल खेतान ने समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने सभी गणमान्य अतिथियों का हार्दिक स्वागत करते हुए अपने संबोधन में बिहार के समग्र एवं सतत विकास में उद्योग तथा औद्योगीकरण की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।


माननीय मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार की समृद्धि एवं विकास में बिहार इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने बिहार को उद्योग, निवेश, ऊर्जा, आधारभूत संरचना एवं सुशासन के क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ते राज्य के रूप में प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योग स्थापना की प्रक्रियाओं को सरल बनाते हुए भूमि, बिजली, पानी एवं आवश्यक अनुमतियों की उपलब्धता सुनिश्चित कर रही है। “30 दिनों में सभी स्वीकृतियाँ“ जैसी पहल, स्थानीय उत्पादों को खरीद में प्राथमिकता, नए औद्योगिक कॉरिडोर, ऊर्जा उत्पादन में विस्तार तथा निवेश-अनुकूल नीतियों के माध्यम से बिहार को उद्योगों के लिए तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने उद्योग जगत की समस्याओं के त्वरित समाधान, प्रशासनिक जवाबदेही तथा सरकार-उद्योग सहयोग को राज्य के आर्थिक परिवर्तन का आधार बताते हुए बिहार को विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने हेतु तैयार राज्य बताया।


प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी निम्नलिखित उद्यम व उद्यमी सम्मानित किए गएः
एस. पी. जैन मेमोरियल अवार्ड – मेसर्स पटेल एग्री इण्डस्ट्रीज प्रा. लि.
बी. पी. गुप्ता मेमोरियल अवार्डः – मेसर्स बाँके बिहारी फूड्स प्रा. लि.
एस. आर. रूंगटा मेमोरियल अवार्ड – मेसर्स बादशाह इण्डस्ट्रीज
डी. पी. साबू मेमोरियल अवार्डः – पूर्व अध्यक्ष श्री अरुण अग्रवाल


इस अवसर पर एसोसिएशन द्वारा अपने पूर्व पदाधिकारियों को भी उनके योगदान एवं सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।


समारोह में एसोसिएशन के सदस्य एवं अन्य संगठनों के उद्यमी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त केन्द्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, बैंकों तथा वित्तीय संस्थानों के वरीय पदाधिकारियोंई की गरिमामयी उपस्थिति रही।


कार्यक्रम का कुशल संचालन बीआईए नेटवर्कि्रग समिति के चेयरमैन श्री मनीष कुमार तिवारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महासचिव श्री मनीष कुमार ने प्रस्तुत किया।