“Destination Bihar Expo-2026”

बिहार में उद्योग को बढ़ावा देने, निवेश को आकर्षित करने, राज्य के आर्थिक औद्योगिक विकास के लिए उपलब्ध संसाधनों को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से बीआईए द्वारा उद्योग विभाग, बिहार सरकार और क्रेडाई के सहयोग से औद्योगिक प्रदर्शनी, “डेस्टिनेशन बिहार एक्सपो 2026“ का आयोजन 26 फरवरी से लेकर 2 मार्च तक किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्रामीण कार्य मंत्री श्री अशोक चौधरी ने किया।




गांधी मैदान, पटना में आयोजित इस औद्योगिक प्रदर्शनी में 2.5 लाख वर्गफीट क्षेत्रफल में 5 जर्मन हैंगर के साथ 60 कॉटेज और 10 फूड स्टॉल लगाये गये। इसमें 1 – 1 हैंगर विशेष रूप से क्रमशः क्रेडाई और ऊर्जा के लिये समर्पित था। इसी तरह 1 हैंगर खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के लिए, 1 हैंगर प्लांट व मशीनरी के लिए व 1 हैंगर अन्य उत्पादों / सेवाओं के लिए समर्पित था।
औद्योगिक प्रदर्शनी में रूबन अस्पताल की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच कैंप, साईं नेत्रालय द्वारा निःशुल्क आँख जाँच व माँ वैष्णो देवी सेवा समिति द्वारा एक दिन रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
औद्योगिक प्रदर्शनी को उद्योग विभाग, बिहार सरकार के अलावे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, अर्बन डेवलपमेंट एंड हाउसिंग डिपार्टमेंट बिहार सरकार ने प्लेटिनम प्रायोजक के रूप में अपना सहयोग दिया। अल्ट्राटेक सिमेंट, स्टील बिल्ड इन्फ्रा प्रोजेक्टस, गेल इंडिया लि., जे. के. सिमेंट, बीएमडब्लू वेंचर्स ने गोल्ड प्रायोजक व इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लि., भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि., बैंक ऑॅॅॅॅफ बड़ोदा, जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद् ने सिल्वर प्रायोजक के रूप में अपना सहयोग दिया। वरूण विभरेजेज्, सुपर षक्ति टीएमटी, श्री लंगटा बाबा स्टील, सोना बिस्कुट्स, अनमोल बिस्कुट्स, पर्यटन विभाग, बिहार सरकार, पाइनेक्स स्टील, बिहार राज्य पूल निर्माण निगम लि., षिव नरेष स्पोर्टस्, सिडबी, नेचर प्लास्टिक्स् इत्यादि ने भी सह-प्रायोजक के रूप में अपना सहयोग दिया।
उद्घाटन सत्र को माननीय मंत्री श्री अशोक चौधरी, अध्यक्ष श्री रामलाल खेतान, क्रेडाई के चेयरमैन श्री भावेश कुमार, इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक श्री ए के सामंत राय, विदेशी डेलीगेट्स के तौर पर इण्डिया साउथ कोरिया सेंटर फॉर रिसर्च एंड इनोवेशन के डायरेक्टर डॉ. यांग हो किम व सेनेगल के सेकण्ड कॉउन्सेलर श्री के. ए. एलिओउ ने संबोधित किया। कार्यक्रम में पटना साहिब के विधायक श्री रत्नेश कुशवाहा, कुम्हरार से विधायक श्री संजय गुप्ता भी उपस्थित थे।
दिनांक 27-2-2026 को हमने उद्योग दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उद्योग विभाग के सचिव श्री कुंदन कुमार, सिडबी के महाप्रबंधक श्रीमती अनुभा प्रसाद, भारतीय स्टेट बैंक के उपमहाप्रबंधक श्री सत्यप्रकाश, बिहार ग्रामीण बैंक के चेयरमैन मुकुल सहाय आदि ने बिहार में बढ़ते औद्योगिक वातावरण को और कैसे अनुकूल बनाया जाए, इस पर अपने विचार रखें।





इसी दिन दूरदर्शन पटना के कलाकारों ने अपने गीत संगीत से प्रदर्शनी में आए अतिथियों और उद्योगपतियों का खूब मनोरंजन किया. बिहार कला सम्मान से सम्मानित गायिका ऊषा सिंह ने हिन्दी और भोजपुरी गीतों से दर्शकों को ख़ूब झुमाया। वही सोनी कला केंद्र के कलाकारों ने गणेश वंदना, होली गीत और रैंप वॉक कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। मूक बधिर फाउंडेशन के बच्चों – सुनिधि पांडे, सौम्या श्रेया, अमृत राज्य, रूपाली कुमारी,सोनम यादव ने भी अपने नृत्य से दर्शकों का दिल जीत लिया।






दिनांक 28-2-2026 को औद्योगिक प्रदर्शनी के तीसरे दिन आधारभूत संरचना दिवस के रूप में चिन्हित कर ‘आधारभूत संरचना के माध्यम से औद्योगिक बिहार का निर्माण’ विषय पर चर्चा की गयीं। सेमिनार का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल व ऊर्जा-सह-वित्त मंत्री श्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम को गेल इंडिया के उप महाप्रबंधक श्री गयूर आलम, एमएसएमई-डीएफओ,पटना के सहायक निदेशक, श्री सुनील अग्निहोत्री तथा अल्ट्राटेक सीमेंट के रीजनल हेड (सेल्स एंड मार्केटिंग), आर.एस. राठौर सहित कई उद्योग प्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया।
माननीय उपमुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गुब्बारे उड़ाकर “विकसित बिहार” के संकल्प को प्रतीकात्मक रूप से नई उड़ान दी।








हमारे उपाध्यक्ष श्री अखिलेष कुमार की इकाई गंगा डेयरी प्रा0 लि0, बेगूसराय के सौजन्य से इसी दिन ‘दही खाओ – इनाम पाओ’ प्रतियोगिता, अगले दिन ‘रसगुल्ला खाओ- इनाम पाओ’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रथम, द्वितीय, तृतिय एवं चतुर्थ स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को इनाम दिया गया साथ ही सभी प्रतिभागियों को बादशाह अगरवत्ती की ओर से सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
दिनांक 1-3-2026 को औद्योगिक प्रदर्शनी के चौथे दिन पर्यटन, पर्यावरण एवं सूचना प्रौद्योगिकी दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में बिहार के विकास आयुक्त श्री मिहिर कुमार सिंह एवं उद्योग विभाग के निदेशक श्री मुकुल कुमार गुप्ता ने राज्य सरकार की औद्योगिक नीतियों, विभिन्न योजनाओं तथा बिहार में औद्योगीकरण को बढ़ावा देने हेतु किए जा रहे प्रयासों एवं नई औद्योगिक नीति पर विस्तृत चर्चा की। माननीय केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

















कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा नामित कलाकारों ने मनमोहक नृत्य एवं संगीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इसके अतिरिक्त इस्कॉन की टीम द्वारा प्रस्तुत हरि कीर्तन ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
दिनांक 2-3-2026 को औद्योगिक प्रदर्शनी के अन्तिम दिन समापन समारोह का आयोजन किया गया। समापन समारोह को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री श्री संजय कुमार सिंह, राज्य सरकार के श्रम संसाधन मंत्री श्री संजय सिंह ‘टाईगर’, फुलवारीशरीफ के माननीय विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री श्याम रजक, क्रेडाई बिहार चेप्टर के चेयरमैन श्री भवेश कुमार व बिहार महिला उद्योग संघ की अध्यक्षा श्रीमती उषा झा व अध्यक्ष श्री रामलाल खेतान ने संबोधित किया।
इस अवसर पर पूर्व उपाध्यक्ष श्री संजय गोयनका ने पाँच दिन के चले इस औद्योगिक प्रदर्शनी का सारांश प्रस्तुत किया।
औद्योगिक प्रदर्शनी के अन्तिम दिन सर्वश्रेष्ठ स्टॉलों को पुरस्कृत किया गया।
सर्वश्रेष्ठ संस्थागत स्टॉलों में प्रथम पुरस्कार उद्योग विभाग, बिहार सरकार, द्वितीय पुरस्कार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, तृतीय पुरस्कार इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लि. को दिया गया। सोलर श्रेणी में में प्रथम पुरस्कार उद्योग विभाग, बिहार सरकार, द्वितीय पुरस्कार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, तृतीय पुरस्कार इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लि. को दिया गया। सोलर श्रेणी में दुधवा पावर इंडस्ट्रीज, क्रेवेंटो प्राइवेट लिमिटेड और सेनसेज पावर तथा क्रेडाई में दुर्गा अर्बन, साई वंदना और साकार कंस्ट्रक्शन को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बड़ी इकाई में वेनस स्टार, अल्ट्राटेक सिमेंट, जे. के. सिमेंट, स्टील बिल्ड इन्फ्रा प्रोजेक्टस, बीएमडब्लू वेंचर्स, श्री लंगटा बाबा स्टील को पुरस्कृत किया गया। मध्यम श्रेणी में रेनोवाज इंफ्रा प्रा. लि., सोमानी सिरेमिक्स लि. व पाइनेक्स स्टील प्रा. लि. को तथा लघु श्रेणी में अलविंडर ग्लेजींग कटिंग एल.एल.पी., अर्थिंग सोलूशन प्रा0 लि0 एवं शिव-नरेश स्पोर्ट्स प्रा0 लि0, इनोवेशन श्रेणी में अलुफर्न होम प्रा0लि0 तथा कोराई मेट, सूक्ष्म श्रेणी में आनन्द सागर नेचुर्लस, कृष्णा फूड्स एवं ओ.सी.बी. केक्स प्रा0लि0 एवं वोमेन इंटरप्राइजेज श्रेणी में डोरासूत्र, निलिमा क्रियेशन्स, बनारास हैंडलूम व नूतन क्रियेशन्स को पुरस्कृत किया गया।
















