Welcome to Bihar Industries Association!

    0612 222 6642   Industry House, Sinha Library Rd, Patna, Bihar 800001

देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मृति व्याख्यान

प्रत्येक वर्ष की तरह देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित करने एवं उनके व्यक्तित्व-कृतित्व को स्मरण करने हेतु एक गरिमामयी स्मृति व्याख्यान का आयोजन 25 फरवरी, 2026 को किया गया।


इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल माननीय आरिफ मोहम्मद खान मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने अनुभवों एवं चिंतन को साझा करते हुए कहा कि जिस राष्ट्र की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित हो, उसके समग्र विकास के लिए उद्योगों का सुदृढ़ होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कृषि का वास्तविक विकास तभी संभव है जब कृषि आधारित उद्योगों का विस्तार हो, जिससे राष्ट्र की प्रगति को नई दिशा मिल सके। राज्यपाल महोदय ने अपने व्याख्यान में देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर भी गहन प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष श्री रामलाल खेतान के स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने स्मृति व्याख्यान आयोजित करने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला तथा अब तक इस व्याख्यान श्रृंखला में पधार चुके विशिष्ट अतिथियों की संक्षिप्त जानकारी दी।
र्कायक्रम में बड़ी संख्या में उद्यमी, उद्योग जगत से जुड़े गणमान्य व्यक्ति एवं अन्य आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे।