Welcome to Bihar Industries Association!

    0612 222 6642   Industry House, Sinha Library Rd, Patna, Bihar 800001

जेम, ओएनडीसी सिडबी की योजनाओं पर जागरूकता कार्यक्रम

21 अगस्त,2025 को बीआईए द्वारा सिडबी, पटना तथा केपीएमजी के संयुक्त तत्वाधान में सिडबी प्रोमो स्कीम के तहत जेम (गर्वनमेंट ई-मार्केटप्लेस), ओएनडीसी (ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स) तथा सिडबी की उद्यमियों के लिए योजनाओं पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत अध्यक्ष श्री केपीएस केशरी के स्वागत भाषण के साथ हुई जिसमें उन्होंने इस आयोजन के उद्देश्य एवं प्रसांगिकता को रेखांकित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम राज्य के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों को डिजिटल मार्केटिंग, सरकारी खरीद और ई-कॉमर्स से जुड़ने के लिए एक सुलभ आधार प्रदान करेगा।


जेम पोर्टल विषेषज्ञ श्री शिवांक कुमार ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जेम पंजीकरण, उत्पाद अपलोड करने, निविदाओं में भाग लेने तथा सरकार से व्यापार करने की संपूर्ण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। ओएनडीसी के प्रबंधक श्री मोहित शर्मा ने ओएनडीसी के माध्यम से विक्रेताओं एवं खरीददारों की भागीदारी और डिजिटल कॉमर्स में इसके बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला।
सिडबी के सहायक प्रबंधक श्री नीरज ने एमएसएमई उद्यमियों के लिए सिडबी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, ऋण सुविधाओं तथा समर्थन कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी।


महासचिव श्री अमरनाथ जयसवाल के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम का संचालन श्री मनीष कुमार तिवारी ने किया।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष श्री पुरूषोत्तम अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष श्री राम लाल खेतान, सिडबी की महाप्रबंधक श्रीमती अनुभा प्रसाद एवं उपमहाप्रबंधक श्रीमती रश्मि रंजन एवं उनके टीम, पूर्व उपाध्यक्ष श्री जी.पी. सिंह व श्री संजय गोयनका, श्री निषीथ जयसवाल, श्री सुजय सौरभ, श्री मनीष तिवारी सहित एसोसिएशन अन्य पदाधिकारिगण व सदस्यगण, उद्यमी, स्टार्टअप प्रतिनिधि उपस्थित थे।