Welcome to Bihar Industries Association!

    0612 222 6642   Industry House, Sinha Library Rd, Patna, Bihar 800001

माननीय उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल के साथ ’संवाद कार्यक्रम’

माननीय उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल के साथ बीआईए में 9 दिसम्बर, 2025 को एक ’संवाद कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया।


अध्यक्ष श्री राम लाल खेतान ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
इस कार्यक्रम में सीआईआई की ओर से बिहार इकाई के चेयरमैन श्री गौरव साह, बिहार महिला उद्योग संघ की अध्यक्षा श्रीमती उषा झा सहित बिहार सुगर मिल एसोसिएशन, हाजीपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, राइस मिलर्स एसोसिएशन ऑफ बिहार, लघु उद्योग भारती, पाटलीपुत्रा इंडस्ट्रीयल स्टेट एसोसिएशन, फार्मा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, वस्त्र उद्योग बुनकर सेवा समिति, वूमन इंटरप्रेन्योर कॉरपोट सोसाइटी, टी गार्डेन एसोसिएशन ऑफ बिहार के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और माननीय उद्योग मंत्री के समक्ष अपनी समस्याओं व सुझावों को उनके समक्ष रखा।


बीआईए की ओर से मैन्युफैक्चरिंग समिति के अध्यक्ष श्री संजय गोयनका ने विस्तृत ज्ञापन प्रस्तुत किया, जिसमें राज्य के औद्योगिक विकास हेतु अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।
माननीय उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वे स्वयं अध्ययन करेंगे और 25 जनवरी 2026 के बाद वे एक ‘उद्योग संवाद’ का आयोजन करेंगे जिसमें विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष के साथ मुख्य सचिव को भी रखा जायेगा। उन्होंने सरकार के बिहार इण्डस्ट्रीयल सिक्युरिटी फोर्स के गठन का प्रस्ताव को अवगत कराया। मेम्बरशीप डभलपमेंट कमिटि के चेयरमैन श्री सुजय सौरभ के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।